फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   220 women and youth entrepreneurs set up small scale industries

Pithoragarh News: 220 महिला और युवा उद्यमियों ने स्थापित किए लघु उद्योग

Sun, 09 Nov 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
220 women and youth entrepreneurs set up small scale industries
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 220 उद्यमियों ने लघु उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। युवा और महिलाएं राजमा, ऊनी वस्त्र और हस्तशिल्प का कारोबार कर रही हैं। इन उद्योगों से उद्यमी हर महीने 40 लाख रुपये का कारोबार कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

220 उद्यमियों ने जिले में स्थानीय उत्पाद के उद्योग स्थापित किए है। 30 महिला और 190 युवा उद्यमियों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग ने दो से 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया है। ऐपण, रिंगाल, ऊन से उत्पाद तैयार करने के साथ ही उद्यमी मुनस्यारी की प्रसिद्ध राजमा का कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के मुताबिक, उद्यमी इन उद्योगों के माध्यम से हर महीने करीब 40 लाख रुपये का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। योजना का उद्देश्य लघु उद्यमियों और शिल्पकारों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उद्यमियों ने बताया कि वे अपने उत्पादों की आपूर्ति मैदानी क्षेत्रों में भी कर रहे हैं। इन उत्पादों की काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पांच प्रतिशत का मिलता है अतिरिक्त अनुदान
उद्योग विभाग दो लाख तक 30 प्रतिशत, दो से 10 लाख तक 25 प्रतिशत, 10 से 25 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत का अनुदान दे रहा है। ग्रामीण, महिला, दिव्यांग उद्यमी के साथ ओडीटी और जीआई उत्पाद पर पांच प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान मिल रहा है।

कोट
विभाग लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रहा है। लघु उद्योग स्थापित करने वालों में 25-30 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। - कविता भगत, जीएम, उद्योग केंद्र, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed