फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नोटीफाइड एरिया को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित

नोटीफाइड एरिया को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
नोटीफाइड एरिया को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित
धारचूला (पिथौरागढ़)। इनर लाइन को छियालेक से पुन: जौलजीबी लाओ, धारचूला बचाओ अभियान के तहत चल रहे क्रमिक अनशन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


अनशन के नवें दिन महाकाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कमल मार्छाल के नेतृत्व में मनोज चलाल, रोहित गुंज्याल, किशन नेगी और हरीश गुंज्याल क्रमिक अनशन पर बैठे। जैसे ही भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध एयर सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी मिली अखिल भारतीय युवा संगठन अध्यक्ष बीरेन्द्र नबियाल और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने क्रमिक अनशन और कल होने वाली महाजन सभा को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की बात कही। पदाधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।


बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष सदस्य एवं बीडीसी सदस्य रुकुम बिष्ट और बीरेंद्र नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान पूरन ग्वाल, दिनेश चलाल, धनुली बिष्ट, नंदा बिष्ट, क्षमा गर्ब्याल, भगवती नबियाल, दीपा रावत, लक्ष्मी गुंज्याल, मंजुला देवी, जसमा गुंज्याल, गंगोत्री रौंकली, लक्ष्मी परमार, बिंदु रौंकली, बबीता रौंकली, बबीता धामी, बिशन कुटियाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed