{"_id":"5c50a39fbdec2211d240b819","slug":"21548788639-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातलथौड़ में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातलथौड़ में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से पातलथौड़ में पांच दिनी स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। क्षेत्र में बर्फ काफी अधिक होने से प्रतिभागी छात्र-छात्राएं स्कीइंग को लेकर बेहद रोमांचित हैं।
प्रशिक्षण का शुभारंभ उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि सीमांत में इस वर्ष बर्फबारी काफी अधिक होने से स्कीइंग की संभावनाएं अच्छी हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से सावधानी के साथ स्कीइंग करने का आह्वान किया। इस मौके पर निगम के साहसिक खेल प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर एक पौधा धरती मां के नाम पर रोपा गया। गुरुरानी ने बताया कि प्रशिक्षण में मुनस्यारी विकास खंड की 11 छात्राएं और 14 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण लक्ष्मण राम, खुशाल, गिरीश, हिमांशु और मनोज दे रहे हैं। ब्यूरो