{"_id":"5b69d9214f1c1bb35d8b7c3f","slug":"21533663521-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना में एसबीआई के पास दरक रही पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना में एसबीआई के पास दरक रही पहाड़ी
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में कई स्थानों पर जमीन दरकने का क्रम जारी है। एसबीआई के पास स्थित पहाड़ी से लगातार दरक रही जमीन से मकानों को खतरा हो रहा है। लोगों ने सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई है। पिछले कई समय से एसबीआई के ऊपरी क्षेत्र की पहाड़ी से मलबा गिर रहा है।
सीमा सड़क संगठन ने यहां पर 15 मीटर लंबी और छह फुट ऊंची दीवार लगाई थी। वर्तमान में यह दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है और मलबा, पत्थर गिरना जारी है। भूस्खलन से नीचे मकानों और बैंक को भी खतरा बना है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय ने भूस्खलन से संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा के कदम उठाने की मांग की है।