फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   215 polling parties left from Pithoragarh

पिथौरागढ़ से 215 पोलिंग पार्टियां भी रवाना हुई

Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
215 polling parties left from Pithoragarh
पिथौरागढ़ से सोमवार को रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की 215 पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना हो गई। मंगलवार को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच जाएंगी। 15 फरवरी को मतदान के दिन सर्वप्रथम मॉकपोल होगा। उसके बाद 8 बजे मतदान शुरू होगा। हर दो घंटे में मतदान के प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को धारचूला की 96, डीडीहाट की 78, पिथौरागढ़ की 35, गंगोलीहाट की 6 मतदान पार्टियां अपने मतदान स्थल को रवाना हुई। मंगलवार को धारचूला की 32, डीडीहाट की 54, पिथौरागढ़ की 106 और गंगोलीहाट की 148 मतदान पार्टियां अपने मतदान स्थल को रवाना होंगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि मतदान समाप्ति की भी सूचना रिटर्निंग अफसर और कंट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान दिवस के संबंध में विभिन्न प्रारूपों के तहत दी जाने वाली सूचनाओं के लिए पोलिंग डाटा मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है। मतदान संबंधी सूचनाओं को पीठासीन अधिकारी एसएमएस के माध्यम से अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग अफसर को देगा। रिटर्निंग अफसर के स्तर से यह जानकारी कंट्रोल रूम को दी जाएगी। कंट्रोल रूम राज्य निर्वाचन अधिकारी को सूचना भेजेगा। मंगलवार शाम तक सभी मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने धारचूला, डीडीहाट का दौरा किया
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने सोमवार को धारचूला एवं डीडीहाट में मतदान के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारी को निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना समय पर देने को कहा। डीएम ने बताया कि सभी जगह तैयारियां सही हैं। किसी भी मतदान केंद्र में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed