{"_id":"64d5178d72e65146e90f7577","slug":"21-roads-closed-due-to-incessant-rains-in-the-frontier-district-people-suffering-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3070-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से 21 सड़कें बंद, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से 21 सड़कें बंद, लोग बेहाल
Thu, 10 Aug 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर -तवाघाट एनएच में जीरो प्वाइंट के पास गाड़ी में गिरा पत्थर। फोटो स्रोतः जागरूक पाठक
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से जिले में 21 सड़कें बंद चल रही हैं। लोग जरूरत का सामान भी लेने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। नदियों के जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क छह दिन से बंद है जिस कारण सेना, आईटीबीपी और व्यास घाटी के सात गांव के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
मूसलाधार बारिश के कारण नगर में नालियों के बंद होने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें रई धारे से रई पुल तक पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है। यहां पर कई स्थानों पर नालियों की ऊंचाई सड़क से अधिक है जिस कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। रई पुल और पंडा पुल के पास जलभराव होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
इधर छह दिन बाद हिलवेज कंपनी ने टनकपुर-तवाघाट एनएच को खोल दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। यह सड़क दोबाट में बंद चल रही थी। हिलवेज कंपनी के पीआरओ ने बताया कि मौसम अगर साथ देता तो पहले ही सड़क को खोल दिया जाता। इधर चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क छह दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। इससे व्यास घाटी के सात गांव बुदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, रोगकांग, गुंजी, नाभी और कुटी के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सीमांत के लोगों ने जल्द सड़क खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
--
लास्पा गाड़ में पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त
मुनस्यारी। चीन सीमा के लिए जाने वाले पैदल रास्ते में लास्पा गाड़ का जलस्तर बढ़ने से पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को पैदल आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। मल्ला जोहार विकास समिति के राम सिंह धर्मशक्तू ने लोनिवि और जिला प्रशासन से शीघ्र पुल की मरम्मत की मांग की है। संवाद
--
सड़क किनारे खड़ी जीप पर गिरा बोल्डर
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर खड़ी यात्री जीप पर बोल्डर गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। एनएच जीरो प्वाइंट के पास छह दिनों से सड़क बंद होने से वाहन स्वामी लक्ष्मण सिंह अपनी जीप खड़ी कर धारचूला गए थे। पहाड़ से बोल्डर गिरने से वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन स्वामी को हरीश कुटियाल ने सूचना दी। जीप की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहन स्वामी को लगभग 30 हजार से अधिक नुकसान हुआ है। संवाद
--
विद्यालय की छत पर गिरा पेड़
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्राथमिक विद्यालय राई में कंप्यूटर कक्ष की छत पर पांच दिन पूर्व बांज का एक विशाल पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि पेड़ रात के समय गिरा। पूर्व प्रधान विक्रम ततराड़ी ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग को देने के बाद भी अभी तक गिरे पेड़ को नहीं हटाया गया है। इससे बच्चों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है। संवाद
--
जिले की यह सड़कें चल रही हैं बंद
बांसबगड़-माणीधामी, मुनस्यारी-हरकोट, डोर-सैणरांथी, कालिका-खुमती, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, मसूरीकाठा-होकरा, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, देवीसूना-खेतार कन्याल-गराली, द्यौड़ा-बारमो, झूलाघाट-बलतड़ी, मालकोट-लोध, तवाघाट-थानीधार, रसैपाटा-मोडी, कनालीछीना- ल्वांठी, बांसबगड़-रायाबजेता, तवाघाट-सोबला, तवाघाट-घट्टाबगड़, घट्टाबगड़-जिप्ती, रामगंगा पुल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क।
--
पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण (मिमी में)
पिथौरागढ़- 16.00
मुनस्यारी- 12.20
बेड़ीनाग - 6.00
धारचूला- 3.20
डीडीहाट- 3.70
गंगोलीहाट- 2.00
--
पिथौरागढ़ जिले में नदियों का जल स्तर मीटर में
नदी - जलस्तर - खतरे का निशान
काली - 889.20 - 890.00
जौलजीबी गोरी - 604.70 - 607.80
मदकोट गोरी - 1212.75 - 1215.10
सरयू नदी - 448.50 - 453.00
--
-- --
चंपावत जिले में बंद हैं आठ ग्रामीण सड़कें
खुला रहा एनएच, जिले के मैदानी क्षेत्रों में जलभराव से मुसीबत
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को खुला रहा लेकिन इस मार्ग पर कई जगह कीचड़ होने से आवाजाही जोखिमभरी रही। वहीं मलबा आने से जिले की आठ ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। इन सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों की दुश्वारी बढ़ गई हैं। सड़क बंद होने से पैदल आवाजाही की मजबूरी के साथ ही जरूरी सामग्री लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। संवाद
इनसेट
चंपावत जिले की बंद आठ ग्रामीण सड़कें
धौन-बड़ौली, बलूटा-पासम, खटोली मल्ली-वैला, स्याला-पोथ, धौन-सल्ली, सिप्टी-अमकड़िया, धौन-दियूरी-बजौन और सिप्टी-सिमाड़ सड़क।
चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा (मिमी में)
चंपावत : 5
लोहाघाट : 10
बनबसा : 76
--
20 दिन बाद शुरू हुआ सड़क खोलने का काम
22 जुलाई से बंद धौन रोड-बड़ौली सड़क खोलने के लिए मशीन लगी
चंपावत। धौन से बड़ौली सड़क 22 जुलाई से बंद है लेकिन 20 दिन से बंद इस सड़क को खोलने का काम बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। छह किमी की इस सड़क के नहीं खुल पाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज से लेकर अन्य जरूरी सामान पैदल रास्ते से ढोकर लाने को लोग मजबूर हैं। इस सड़क के ऊपरी हिस्से पर एनएच से आने वाले मलबे से नीचे खेत बर्बाद होने के साथ कुछ मकानों को भी खतरा है लेकिन अभी तक इस सड़क को खोलने का काम शुरू नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को एनपीसीसी (राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम) ने काम शुरू कराया। एनपीसीसी के अभियंता अभिषेक यादव का कहना है कि सड़क खोलने के लिए दो मशीन लगाई गई है। जल्द ही सड़क खोल दी जाएगी। संवाद
-- --
आफत : दुकानों और घरों में घुसा पानी और मलबा
एनएच और लोनिवि की नालियां बंद होने से घरों में घुसा पानी
मूसलाधार बारिश से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा भारी नुकसान
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में बुधवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। एनएच और लोनिवि की नालियों के बंद होने से बरसात का पानी और मलबा घरों और दुकानों में घुस गया। मिट्टी बहने से कई जगह- फड़-खोखों और दुकानें ढहने की कगार पर पहुंच गई हैं।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पाटन पुल के बाद नालियां और स्क्रबर बंद होने बरसात का पानी नरेश चंद्र गड़कोटी और पुष्पा गड़कोटी के घरों में घुस गया। बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास जलभराव होने से सब्जी, फास्टफूड के फड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने दिनेश चंद्र की सब्जी की दुकान सहित आसपास के फड़ खाली कराए।
फायर स्टेशन में टिनशेड की सुरक्षा दीवार ढह गई जिससे वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा है। सूचना के बाद मौके में पहुंचे तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ने आपदा क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया। तहसीलदार ने बताया नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा, मोहन पाटनी ने कहा लंबे समय से एनएच और लोनिवि से बंद पड़ी नालियों तथा स्क्रबर को खोलने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एडीएम रिंकू सिंह ने एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र बंद पड़ी नालियों और स्क्रबरों को खोलने के निर्देश दिए हैं। संवाद
--
वन निगम कार्यालय से लगी कॉलोनी जलमग्न, घरों के चारों ओर जलभराव
टनकपुर (चंपावत)। तेज बारिश के कारण ककरालीगेट, आमबाग, विचई, ज्ञानखेड़ा के अलावा वन निगम कार्यालय से लगी कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से कॉलोनी जलमग्न हो गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। कॉलोनी में पक्का मार्ग नहीं होने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर पीलीभीत चुंगी के पास आमबाग रोड स्थित ट्रू रिवाइवल स्कूल में हुए जलभराव का भी समाधान नहीं होने से स्कूल बंद है।
कॉलोनी निवासी गोविंद सिंह बोहरा, दीपक अधिकारी, चिरंजीव रौतेला, राजकिशोर, दीपक जोशी, प्रदीप खर्कवाल आदि का कहना है कि नगर पालिका में होने के बाद भी कॉलोनी में पानी निकासी और सड़क जैसी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाई है। इधर ट्रू रिवाइवल स्कूल के प्रबंधक एससी दल ने भी सीएम कैंप कार्यालय से जलभराव की स्थिति का संज्ञान लेकर शीघ्र पानी निकासी की व्यवस्था कराने की गुजार लगाई है। संवाद
--
बनबसा में हुई 76 मिमी बारिश
बनबसा (चंपावत)। पिछले चौबीस घंटों में बनबसा क्षेत्र में 76 मिमी बारिश हुई। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स बैराज प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर बैराज पर से वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 89,523 क्यूसेक दर्ज किया गया था। संवाद