फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भटककर पंचाचूली क्षेत्र में पहुंच गए थे शोधार्थी

भटककर पंचाचूली क्षेत्र में पहुंच गए थे शोधार्थी

Sun, 05 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
भटककर पंचाचूली क्षेत्र में पहुंच गए थे शोधार्थी
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। तीन सौ हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित नागनीधूरा के नागफूली से भटके दो शोधार्थी सकुशल मिल गए हैं। स्थानीय गाइड और कुलथम, ढीलम के युवाओं ने दोनों को खोज निकाला। यह दोनों भटक कर 45 किमी आगे पंचाचूली वाले क्षेत्र में पहुंच गए थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह 14वीं वाहिनी आईटीबीपी की एक टीम पर्वतारोहण के साजोसामान के साथ नागनीधूरा के लिए रवाना हुई थी, जो कुलथम तक पहुंचे थे कि शोधार्थियों के मिलने की खबर आ गई। सरकार का खोज बचाव दल भी कुलथम तक ही पहुंच पाया था।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के डोडा जिला निवासी शोधार्थी प्रदीप और धारचूला के रांथी निवासी प्रकाश के कैंप से बिछड़ने की सूचना शनिवार को मिली। प्रशासन ने राहत, बचाव दल को शनिवार को ही नागनीधूरा के लिए रवाना कर दिया था। रविवार को मोनाल संस्था के प्रयासों से स्थानीय गाइड धन सिंह लौटनी के नेतृत्व में ढीलम, कुलथम के युवाओं ने दोनों शोधार्थियों को पंचाचूली क्षेत्र से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने दोनों युवाओं को कुलथम में प्रशासन की ओर से भेजे गए राहत, बचाव दल को सौंप दिया है। सोमवार को राहत दल स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों शोधार्थियों को मुनस्यारी लाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि दोनों काफी थके हैं। प्रकाश हाइपोथर्मियां की चपेट में हैं, जबकि प्रदीप स्वस्थ हैं।


नागनीधूरा में घना कोहरा लगा रहता है। इस कारण वहां भटकने की काफी आशंका रहती है। जल्द पता न लगा लिया जाता तो खतरा हो सकता था। युवाओं के सुरक्षित मिलने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। शोधार्थियों को सुरक्षित ढूंढ निकालने वाले दल में महेंद्र सिंह बगरी, धन सिंह पाना, तेज सिंह दोसात, मनोज सिंह नेगी, केदार सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed