फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कर्मचारियों का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार जारी

कर्मचारियों का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार जारी

Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार जारी
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने टकाना स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन के बाद सभा की। सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष केसी पंत ने बताया कि सोमवार को प्रांतीय नेताओं की प्रदेश के मुख्य सचिव से हुई वार्ता विफल हो गई है। इस कारण अब आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मांग है कि सातवें वेतनमान में केंद्र के समान भत्ते दिए जाएं, 500 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए, अतिरिक्त कार्य के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन दिया जाए तथा सरकारी विभागों के एकीकरण का प्रस्ताव वापस लिया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण सुबह 11 से अपरान्ह 2 बजे तक सरकारी कार्यालयों में कोई काम नहीं हो पा रहा है। कार्यालयों में काम के लिए जा रहे लोग खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदर्शन में केएस लडवाल, पीएस खोलिया, बसंत पांडे, राजेंद्र कुमार, कैलाश पुनेठा, जीवन देवलाल, चंद्रकांत जोशी, कवींद्र चौहान आदि शामिल हुए। बुधवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed