{"_id":"5a8470934f1c1b93268ba216","slug":"181518629011-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में शून्य से 2 डिग्री नीचे गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में शून्य से 2 डिग्री नीचे गिरा पारा
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। जिला मुख्यालय समेत सभी इलाकों में मंगलवार देर रात तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट आई है। मुनस्यारी में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 2 डिग्री नीचे चला गया। वहीं, जिला मुख्यालय में बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इस समय पूरा जिला जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में है।
मंगलवार रात जिला मुख्यालय के पास सौरलेख और ध्वज की चोटी पर भी हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर में रात के समय बर्फ के फाहे गिरे, लेकिन बर्फ जमीन पर टिक नहीं पाई। मुनस्यारी के आसपास बेटुलीधार, खलियाटॉप, कालामुनि, नया बस्ती, मिलम, नामिक में जमकर हिमपात हुआ है। धारचूला तहसील में कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग नारायणआश्रम से लेकर लिपुलेख तक बर्फ से पट गया है।
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में सुधार आने लगेगा। वहीं, जिले के सभी हिस्सों में मंगलवार रात मध्यम स्तर की बारिश हुई। इसे फसलों के लिए काफी बेहतर माना गया है।
विज्ञापन
24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-15.5 एमएम
गंगोलीहाट-4.5 एमएम
बेड़ीनाग-3.4 एमएम
डीडीहाट-12.0 एमएम
धारचूला-7.0 एमएम
मुनस्यारी-3.0 एमएम
अग्रिम चौकियों के लिए अलर्ट जारी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों के लिए एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। कालापानी, नाभीढांग, गुंजी, छियालेख में भारी हिमपात हुआ है। जवानों से कहा गया है कि वह गश्त के समय सावधानी बरतें। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि अग्रिम चौकियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।