Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Multi-level parking facility completed near the gas warehouse in Lohaghat

Pithoragarh News: लोहाघाट के गैस गोदाम के पास बहुमंजिला पार्किंग बनकर तैयार

Sat, 07 Nov 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Multi-level parking facility completed near the gas warehouse in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के गैस गोदाम के पास बहुमंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही यह पार्किंग लोगों के लिए खोल दी जाएगी। पार्किंग बनने से जहां लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं बार-बार लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोहाघाट में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुराने गैस गोदाम को तोड़कर उसके स्थान पर करीब 286.90 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया था। जो अब बनकर तैयार हो गया है इस नव निर्मित पार्किंग में 45 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

यह पार्किंग स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्किंग का निर्माण होने से नगर में आए दिन लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। पार्किंग की कमी के चलते लोग पेट्रोल पंप से लेकर निर्माणाधीन पार्किंग तक एनएच किनारे अपने वाहनों को खड़ा करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
नगर में लगने वाले जाम और लोगों को वाहन खड़ा करने में हो रही दिक्कतों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने बहुमंजिला पार्किंग की स्वीकृति दी गई, जिसके फलस्वरूप आज पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। लोहाघाट में न केवल पार्किंग की समस्या हल होगी बल्कि यह शहर कुमाऊं क्षेत्र में एक मॉडल शहर के रूप में उभर सकता है। पार्किंग निर्माण के बाद वाहन चालकों को अपने वाहन पार्क करने में काफी सहूलियतें मिलेंगी। - गोविंद वर्मा नगर पालिकाध्यक्ष, लोहाघाट

------------------------
गैस गोदाम कार्यालय और स्टोर रूम को तोड़कर 286.90 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 53 लाख रुपये की अंतिम किस्त आनी बाकी है। जल्द ही किस्त मिलने की उम्मीद है, किस्त मिलने के बाद जिला विकास प्राधिकरण को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-संजय जोशी, अवर अभियंता, कुमाऊं मंडल विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article