Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A woman was beaten to death with a stick in Dharchula

पिथौरागढ़: धारचूला में डंडे से पीटकर महिला को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 07:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Sat, 07 Nov 2026 07:23 PM IST
सार

धारचूला में एक महिला को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला की हत्या के बाद शव काली नदी में फेंकने की योजना बना रहा था, लेकिन एसएसबी चेक पोस्ट के कारण उसे पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन
A woman was beaten to death with a stick in Dharchula
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धारचूला कस्बे में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डंडे से पीटकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की महिला की हत्या करने के बाद शव काली नदी में फेंकने की योजना थी। खोतिला के पास एसएसबी की पोस्ट होने से आरोपी को अपने कदम पीछे खींचने पड़े। वह शव को पुल के नीचे फेंककर लौट आया।

मामले के अनुसार, बीते शुक्रवार सुबह पुलिस को काली नदी किनारे खोतिला पुल के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची तो मृतका की पहचान नेपाल के सुनसेरा निवासी मीनू लोहारी (35) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मीनू करीब तीन साल पूर्व अपने पति मोहन राम से अलग होकर खोतिला, धारचूला, पिथौरागढ़ निवासी देवराज नबियाल के साथ रह रही थी। ऐसे में शक की सुई देवराज की तरफ घूमी तो पुलिस ने उसके घर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

देवराज के घर में बिस्तर और फर्श पर खून के धब्बे मिले। इसी बीच मृतका के पुत्र ने कोतवाली पहुंचकर देवराज पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। दूसरे ही दिन हत्यारोपी देवराज को एसएसबी कैंप के पीछे काली नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खून से लथपथ कमीज, जूते और मोबाइल फोन भी बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने साथ रहने वाली मीनू पर शक करता था इससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। यही शक और विवाद मीनू की मौत का कारण बना है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed