फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विकास प्राधिकरण के विरोध में कई संगठन लामबंद

विकास प्राधिकरण के विरोध में कई संगठन लामबंद

Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के विरोध में कई संगठन लामबंद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ को विकास प्राधिकरण घोषित करने के सरकार के फैसले के विरोध में कई संगठन लामबंद हो गए हैं। सोमवार को नगरपालिका हाल में हुई बैठक में प्राधिकरण बनने के बाद निर्माण कार्यों में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। कहा गया कि प्राधिकरण के गठन से उसमें शामिल होने वाले गांवों में भी समस्या बढ़ जाएगी। कहा गया कि यदि प्राधिकरण के प्रावधान लागू होते हैं तो हर वर्ग कठिनाई में आ जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि प्राधिकरण के विरोध में अब व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाने की जरूरत है। अगली रणनीति तय करने के लिए 27 नवंबर को फिर से बैठक होगी। बैठक में मौजूद जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने सभी संगठनों से अपील की कि 27 को होने वाली बैठक में जरूर उपस्थिति दें। अधिवक्ता संस्था के सचिव अजय बोहरा ने कहा कि जिस तरह प्राधिकरण के विरोध में सभी संगठन आगे आ रहे हैं, उससे इस फैसले को रद्द कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


बैठक में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, ट्रेड यूनियन महासचिव उमेद सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता दिनेश कापड़ी, सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री, अधिवक्ता संस्था के उपाध्यक्ष अनिल रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed