{"_id":"5a3bef0a4f1c1bee6a8b52d1","slug":"171513877258-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह का रुका मानदेय दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह का रुका मानदेय दिलाने की मांग
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आशा फैसिलिटेटर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने जून से अगस्त तक का रुका हुआ मानदेय दिलाने की मांग की है। संगठन के शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत को यहां उनके कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि रुके हुए मानदेय का जल्दी भुगतान कर दिया जाएगा।
एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पाठक ने बताया कि 26 अगस्त को शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आशा फैसिलिटेटर अब सीएमओ के अधीन कर दिए गए हैं, लेकिन इस प्रक्रिया को शुरू करने के दौरान उनको तीन माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि सभी कार्यकर्ता गरीब परिवारों से हैं। तीन माह का मानदेय न मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष ललिता बोरा, राधिका भैंसोड़ा, पुष्पा बिष्ट, गीता नगरकोटी, सुनीता वल्दिया, सुनीता पांडे, रेवती जोशी आदि शामिल थीं।