{"_id":"5a130e074f1c1b97678bcc58","slug":"171511198215-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कनेक्शनों को शीघ्र वैध कराएं उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कनेक्शनों को शीघ्र वैध कराएं उपभोक्ता
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जल संस्थान के उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित शिविर में कई लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। जल संस्थान द्वारा शिकायतों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।
सोमवार को हुए जल संस्थान के उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में मुख्य रूप से अवैध कनैक्शनों का मामला जोरों पर रहा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना ने लोगों से शीघ्र अवैध कनेक्शनों को वैध कराने की अपील की। कहा कि अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शिविर में लाली निवासी गिरीश पंत ने शालीखेत पेयजल योजना को रामगंगा नदी से जोड़ने की मांग की। ईई सक्सेना ने बताया कि संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलने पर पेयजल योजना का कार्य किया जाएगा।
वहीं लाली के ग्रामीणों ने लाली के लिए अलग से पेयजल टैंक और लाइन बिछाने की भी मांग की। ईई ने कहा कि शीघ्र ही संबंधित टैंक का निर्माण जिला योजना से किया जाना है। शिविर में जल संस्थान के सहायक अभियंता विनय जोशी, अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा, लेखाकार गिरीश जोशी, स्थानीय कल्याण सिंह धानिक, नारायण दत्त पंत, ललिता प्रसाद पंत, किशन उप्रेती, राम सिंह बोरा आदि मौजूद थे।