फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छह गांवों के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

छह गांवों के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
छह गांवों के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
कनालीछीना/मुनस्यारी/गंगोलीहाट। मतदाता जागरूकता अभियान के बावजूद छह गांवों के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। कनालीछीना के काणांधार में प्रशासन की टीम ने मतदाताओं के घर जाकर काफी मान मनोव्वल की। बावजूद इसके ग्रामीण नहीं माने। चुनाव बहिष्कार वाले मतदान केंद्रों में केवल मतदान कर्मियों ने ही अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


डीडीहाट विकास खंड के काणांधार, मुनस्यारी के साईंपोलू, क्वीरीजिमिया, गांधीनगर, मेतली और गंगोलीहाट के बोयल के मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। काणाधार में 255, साईंपोलू में 510, क्वीरीजिमिया में 341, गांधीनगर में 261 मतदाताओं ने सड़क नहीं होने के चलते मतदान का बहिष्कार किया। चुनाव ड्यूटी में गए कर्मचारियों ने ही वोट किया। काणांधार में ग्रामीणों ने पूर्व में चेतावनी दी थी। सभी मतदान केंद्रों में मतदान कर्मी सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदाताओं के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन


काणांधार गांव में सेक्टर मजिस्ट्रेट गंगा सिंह बिष्ट के साथ प्रशासन की टीम मतदाताओं को मनाने गई। बावजूद इसके एक भी ग्रामीण मतदान करने को नहीं आया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कुशल सिंह ने बताया कि यदि सड़क नहीं बनी तो ग्रामीण भविष्य में भी सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार जारी रखेंगे। चुनाव बहिष्कार वाले गांवों में केवल मतदान कर्मियों ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed