{"_id":"5b48e57d4f1c1b50748b47a2","slug":"161531503997-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के दोपहिया वाहन के लिए विशेष पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के दोपहिया वाहन के लिए विशेष पार्किंग स्थल
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शहर में स्कूटी चलाने वाली महिलाओं को अब अपना वाहन पार्क करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। महिलाओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने नगरपालिका तिराहा और स्टेशन में पार्किंग बनाए दिए हैं। यहां पुरुषों को वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
पिथौरागढ़ शहर में दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। नगर में वाहनों की संख्या के हिसाब से पार्किंग स्थल नहीं हैं। वाहनों को सड़कों के किनारे ही खड़ा करना पड़ता है। नगर के सभी स्थानों पर वाहनों की कतार लगे होने से शहर में खरीदारी, बैंकिंग सहित अन्य कामों के लिए आने वाली महिलाओं को अपने दोपहिया वाहन पार्क करने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है।
ऐसे में महिलाओं को वाहन पार्क करने के लिए स्थान ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस पर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने पिछले दिनों यातायात निरीक्षक को प्रमुख स्थानों पर महिलाओं के लिए पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए थे। इन पार्किंग स्थलों पर एक-एक महिला जवान की ड्यूटी लगाई गई है।