{"_id":"5b1d61e54f1c1bf76e8b761e","slug":"161528652261-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटीगांव सड़क पर हॉटमिक्स होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटीगांव सड़क पर हॉटमिक्स होगा
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने रविवार को पत्थरखानी, बिलाई, सौनगांव, भाटीगांव, धारी, बड़ाबे, बलतड़ी गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। पंत ने अशोकनगर-भाटीगांव सड़क पर इसी साल आठ किमी हिस्से पर हॉटमिक्स कराने की घोषणा की।
बिलाई समेत कई स्थानों पर जनमिलन कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सौनगांव में भूमिया मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने, पत्थरखानी इंटर कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और फर्नीचर के लिए धन देने आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि पत्थरकानी से बिजुरकांडा तक सड़क स्वीकृत की गई है, जिसका काम शीघ्र शुरू होगा। बलतड़ी से क्वारब तक सड़क स्वीकृत हो गई है। टेंडर लगाए जा रहे हैं।
कहा कि एएनएम सेंटर में एएनएम की तैनाती की जाएगी। मंत्री ने पेयजल संकट ग्रस्त इलाकों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बिलाई, सौनगांव, भाटीगांव, बलतड़ी की सिंचाई गूल की मरम्मत करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। नाबार्ड से बजट का प्रावधान करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
भ्रमण में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, एसडीएम एसके पांडेय, महेंद्र लुंठी, जल संस्थान के महाप्रबंधक डीके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता संजीव मिश्रा, भाजपा नेता देवेंद्र भट्ट, केएस वल्दिया, प्रधान कुंदन बोरा, अशोक भट्ट आदि थे।