{"_id":"5a36a1da4f1c1bb6678c27b1","slug":"161513529818-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोथी गांव तक सड़क पहुंची तो खुशी से झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोथी गांव तक सड़क पहुंची तो खुशी से झूमे लोग
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट से जौलढुंगा तक निर्माणाधीन सड़क रविवार को बोथी गांव की सीमा पर पहुंच गई। गांव में सड़क पहुंचने की खुशी में लोग झूम उठे। अब जौलढुंगा तक मात्र दो किलोमीटर सड़क बननी शेष है।
क्षेत्र के लोग पिछले 20 साल से सड़क की मांग कर रहे थे। विधायक हरीश धामी ने सड़क की मंजूरी के लिए लगातार प्रयास किया और एक वर्ष पहले इस सड़क को स्वीकृति मिल गई। निर्माण का काम काफी तेजी से किया गया। कुल 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का आठ किलोमीटर हिस्सा बन चुका है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में सड़क जौलढुंगा तक पहुंच जाएगी।
सड़क के बनने से बोथी, बसंतकोट, भटकुड़ा, जौलढुंगा, ढीलम, कुलथम, उछैती गांवों की हजारों की आबादी को लाभ मिलने लगेगा। बोथी गांव में सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने समारोह आयोजित किया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस इलाके में पैदा होने वाला राजमा, आलू तथा अन्य उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो जाएगी। विधायक प्रतिनिधि विक्रम दानू ने कहा कि यह नए साल का ऐसा तोहफा है। इस मौके पर प्रधान रुद्र सिंह खड़ायत, मनोज बथियाल, लक्ष्मण सिंह, भीम राम, तुलसी देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।