{"_id":"59f4bbd04f1c1b70548b9b06","slug":"161509211088-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर बांध के विरोध में कई जगह पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर बांध के विरोध में कई जगह पुतला दहन
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/झूलाघाट। महाकाली पर बनने वाले पंचेश्वर बांध परियोजना का नक्शा गलत बनाने की सूचना मिलते ही डूब क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। विरोध स्वरूप डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झूलाघाट, जौलजीबी, बगड़ीहाट, सेल सल्ला और घाट में लोगोें ने केंद्र सरकार के पुतले फूंके।
जौलजीबी में व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धर्मसत्तू, झूलाघाट में शंकर खड़ायत बगड़ीहाट में कमल सिंह, सेल सल्ला में दीपक सौन, रवि सुतेड़ी और घाट में भूपाल चंद ने महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले पुतले फूंके। झूलाघाट में मुख्य चौराहे पर महाकाली की आवाज संगठन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि सरकार ने वर्षाकाल में जब सड़कें और दूरसंचार सेवा पूरी तरह ठप पड़ी थी, उस समय जनसुनवाई कराकर यह सिद्ध कर दिया है कि वह किस जल्दबाजी से काम कर रही है।
संगठन को पहले ही पता था कि सर्वे करने वाली कंपनी ने धरातल पर काम किए बिना ही डूब क्षेत्र का सर्वे कर रखा है। पुतला फूंकने वालों में मनोज जोशी, दिवाकर भट्ट, नीरज भट्ट, भूपेंद्र सिंह, नरेश सिंह, अशोक विश्वास, जगदीश ओली, भगवान सिंह आदि शामिल थे।