{"_id":"59d66bfc4f1c1b71548b5f06","slug":"161507224572-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतड़ी के राजेश का महात्मा गांधी टेस्ट क्रिकेट सिरीज के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतड़ी के राजेश का महात्मा गांधी टेस्ट क्रिकेट सिरीज के लिए चयन
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भौतड़ी मड़मानले निवासी राजेश धामी (16) पुत्र जगत सिंह धामी का महात्मा गांधी टेस्ट क्रिकेट सीरीज गोवा के लिए चयन हुआ है। राजेश सीडब्ल्यूडी (क्रिकेट वर्ल्ड टूर) स्पोर्ट्स की ओर से 25 अक्तूबर से पंजाब और हरियाणा में होने वाले टेस्ट सीरीज में गोवा की टीम से खेलेंगेे। राजेश को गोवा टीम में आलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।
राजेश सूरत के गजेरा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ राजेश एकेडमी ऑफ पठान से क्रिकेट की कोचिंग ले रहे हैं। बताया गया कि हरियाणा में चल रहे सीडब्ल्यूडी की क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में राजेश ट्रायल देने गए थे। ट्रायल में शानदार खेल दिखाने पर राजेश को गोवा की टीम से आलराउंडर चुना गया है। चयन पर राजेश के गृह क्षेत्र भौतड़ी में खुशी का माहौल है।
राजेश के पिता जगत सिंह धामी आर्मी से सेवानिवृत्त होकर गांव में ही कृषि करते हैं। माता ईश्वरी देवी गृहणी हैं। चयन की सूचना मिलते ही राजेश के माता-पिता ने शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही राजेश के ताऊ सूबेदार प्रेम सिंह धामी, ताई ममता धामी, चाची सुमन धामी, दोस्त विनय और मुकुल ने खुशी जताई है।