{"_id":"5cfd462cbdec22072f0a188d","slug":"156010243614-pithoragarh-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में जीते पांच पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में 2 से 6 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मानसरोवर ताइक्वांडो क्लब धारचूला के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड और तीन ने सिल्वर मेडल जीते हैं।
मानसरोवर ताइक्वांडो क्लब के निदेशक धर्म सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में सुप्रिया दताल और रिचल प्रिया ने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। गार्गी, महेश, और तनिष्का ने अपने-अपने भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। कोच करिश्मा बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में धारचूला से मल्लिकार्जुन और विवेकानंद विद्या मंदिर के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों के धारचूला पहुंचने पर मल्लिकार्जुन विद्यालय के प्रधानाचार्य के वीरेंद्र सिंह और विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कमल मेहरा और अन्य लोगों ने स्वागत किया।