फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   थ्रीजी सेवा ठप होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रर्दशन

थ्रीजी सेवा ठप होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रर्दशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
थ्रीजी सेवा ठप होने से गुस्साए लोगों ने किया प्रर्दशन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा के काम नहीं करने से नाराज लोगों ने झूलाघाट में दूरसंचार विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यवस्था में सुधार न होने पर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


झूलाघाट और क्षेत्र के गेठिगाड़ा, कानड़ी, जुलगांव में बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा 40 दिनों से ठप पड़ी है। थ्रीजी काम न करने से यहां के लोग सोशल मीडिया का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। झूलाघाट में कोमल चौक के पास थ्रीजी टावर लगा है। इसके आसपास के लोगों को भी इस सेवा का फायदा नहीं मिल पा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। इस मामले में कुछ दिन पहले झूलाघाट पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल को भी यहां के लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। विधायक ने अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने को कहा था।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद हुई सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन चंद ने विभाग पर सीमांत की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सिग्नल न आने से लोगों को पहाड़ी में चढ़कर बातें करनी पड़ रही हैं। गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान भीम सिंह गोबाड़ी, लक्ष्मण चंद, सौरव श्रेष्ठ, मदन मोहन पंगरिया, दिनेश गड़कोटी, जीवन भट्ट, दीपक इजरवाल, भूपेंद्र सिंह, संजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed