फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जीप क्लीनर ने नेपाली की हत्या कर जंगल में दफनाया शव

जीप क्लीनर ने नेपाली की हत्या कर जंगल में दफनाया शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
जीप क्लीनर ने नेपाली की हत्या कर जंगल में दफनाया शव

विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। अनबन होने पर जीप क्लीनर ने लोहे की रॉड से नेपाली मजदूर की हत्या कर उसके शव को जंगल में दफना दिया। 19 दिन बाद शव गड्ढे में शव नजर आने पर मामले के खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नेपाल के तल्ला सोराड़ निवासी लोकेंद्र चंद बड़ालू क्षेत्र के गैना गांव में मजदूरी करता था। 20 मई को किसी बात को लेकर जीप क्लीनर नीरज कुमार से उसकी अनबन हो गई। नीरज कुमार ने लोहे की रॉड निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब वह लौटा तो लोकेंद्र का शव वहीं पड़ा था।
विज्ञापन


नीरज ने लोकेंद्र के शव जीप में डाला और उडियारी के जंगलों में दफना दिया। शुक्रवार को जंगल गई कुछ महिलाओं ने शव देखा तो मामले का खुलासा हुआ। झूलाघाट से पहुंची पुलिस ने शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed