फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   154 cases of crimes against women were registered in Pithoragarh in one year.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में एक साल में महिला अपराधों के दर्ज हुए 154 मामले

Fri, 26 Dec 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
154 cases of crimes against women were registered in Pithoragarh in one year.
पिथौरागढ़। महिला अपराधों के खिलाफ तमाम जागरूकता अभियान चल रहे हैं। सीमांत जिले में इन अभियानों के बाद भी महिला अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस महिला हेल्पलाइन से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस विभाग के मुताबिक जिले में इस वर्ष महिला अपराध संबंधित 154 मामले दर्ज हुए। अधिकांश मामले पति और पत्नी के आपसी विवाद के थे। राहत की बात यह है कि 70 फीसदी मामले सुलह-समझौते के आधार पर निपटे और कई घर बिखरने से बच गए।
विज्ञापन


पुलिस हेल्पलाइन से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक महिला अपराध संबंधी 154 मामले सामने आए। अब तक 146 मामलों का निस्तारण किया गया है और आठ मामले लंबित हैं। अधिकांश मामले पति और पत्नी के विवाद से संबंधित हैं। पुलिस ने अधिकांश मामलों का पति और पत्नी की काउंसलिंग कर निस्तारण करते हुए परिवार टूटने से बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक 102 महिलाओं का काउंसलिंग के बाद घर टूटने से बचा है। 44 मामले ऐसे हैं जिनमें पति और पत्नी के बीच समझौता नहीं हो सका और इन्हें न्यायालय में जाने की सलाह दी गई है। ये सभी मामले न्यायालय में चल रहे हैं।

पति-पत्नी के बीच मारपीट के 18 मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक एक साल में पति और पत्नी के बीच मारपीट के 18 मामले दर्ज हुए। सभी मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर संबंधित महिला को सुरक्षा प्रदान की गई। इन सभी मामलों पर पूरे साल पुलिस की नजर रही। समझौते के बाद किसी भी महिला के खिलाफ हिंसा का मामला सामने नहीं आया।


कोट

महिला हेल्पलाइन में दर्ज मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। -रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed