{"_id":"5c0bfdbebdec22418644f477","slug":"151544289726-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के लिए सामान ले जाने पर पाबंदी लगाने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के लिए सामान ले जाने पर पाबंदी लगाने से गुस्सा
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पुल से घरेलू उपयोग के लिए सामान नेपाल की ओर ले जाने पर पाबंदी लगाने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने घरेलू सामान ले जाने पर लगाई गई पाबंदी नहीं हटाने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि पूर्व में हुई बैठकों में तय हुआ था कि तीन हजार से कम मूल्य के घरेलू सामान को बिना बिल दिखाए ले जाया जा सकता है। इस सामान को ऑनलाइन दिखाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद एसएसबी द्वारा घरेलू सामान, पेंसिल, विवाह सामग्री, जूते एवं बच्चों के कपड़े ले जाने में पाबंदी लगाई जा रही है। कहा कि शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का खोया रोक दिया गया।
कहा कि पाटन की सरिता भट्ट को बच्चों के कपड़े और चार महिलाओं को 10 जोड़ी जूते नहीं ले जाने दिए गए। संजीव जोशी ने कहा कि यदि नेपाली ग्राहकों को इसी तरह से परेशान किया गया तो पुल पर ही धरना दिया जाएगा। विरोध करने वालों में जीवन भट्ट, सौरव श्रेष्ठ, भोला दत्त जोशी, बेनीराम कलखुड़िया, प्रकाश पंगरिया, सुरेश ओली आदि शामिल थे। इधर एसएसबी के 55वीं वाहिनी के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घरेलू सामान पर किसी तरह की रोक नहीं है।