फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 year old Krishna will run 600 km against drug abuse

Pithoragarh News: नशे के खिलाफ 600 किमी दौड़ेंगे 15 वर्षीय कृष्णा

Wed, 10 Jul 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
15 year old Krishna will run 600 km against drug abuse
पिथौरागढ़ के सातसीलिंग से नशे के खिलाफ अभियान पर रवाना हुए कृष्णा। 
पिथौरागढ़। नशे के खात्मे के लिए पिथौरागढ़ के 15 साल के कृष्णा 600 किमी दौड़ कर लोगों को जागरूक करेंगे। कृष्णा ने पिथौरागढ़ के सातसीलिंग इंटर काॅलेज से दौड़ शुरू की।
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंतित 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छत्र कृष्णा ने प्रदेश में जागरूकता दौड़ लगाकर लोगों को इस बुराई से आगाह करने का निर्णय लिया है। कृष्णा घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में पिछले नौ साल से रहकर शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। कृष्णा ने पिथौरागढ़ के सातसीलिंग इंटर कॉलेज से अपनी यात्रा प्रारंभ की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी एक किलोमीटर तक कृष्णा के साथ दौड़ कर उनका उत्साह बढ़ाया और इस अभियान में साथ होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कृष्णा 25 किलोमीटर दूर अपने गृह छेत्र देवलथल पहुंचे। वहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। कृष्णा 30,000 से अधिक युवाओं से मिलकर नशे के खात्मे की अपील करेंगे। देहरादून में वह मुख्यमंत्री, युवा और बाल कल्याण मंत्री से मिलेंगे। कृष्णा ने बताया कि इसके बाद उनका लक्ष्य पूरे भारत को इस मुहिम से जोड़ना और नशे को जड़ से उखाड़ फेंंकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed