{"_id":"5b48e57c4f1c1b35748b465c","slug":"141531503996-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 17 में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 17 में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय सुर्बोतो फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 का उद्घाटन मैच हिमालया पब्लिक स्कूल और अंडर-17 का स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने जीता। प्रतियोगिता शनिवार को भी जारी रहेगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार सिमल्टी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच अंडर-14 राप्रावि विण और हिमालया पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में हिमालया स्कूल की टीम विजयी रही। इस वर्ग में शुक्रवार को पांच मैच हुए। बियरशिवा स्कूल और शिशु विद्या पीठ लेलू के बीच हुआ मैच काफी रोमांचक रहा। ट्राईबेकर में बियरशिवा की टीम 4-3 से विजयी रही।
अंडर-17 का पहला मैच राइंका भड़कटिया और एपीएस के बीच हुआ। इसमें एपीएस ने अगले चक्र में प्रवेश किया। इसी वर्ग का दूसरा मुकाबला एशियन एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ, इसमें स्टेडियम की टीम विजयी रही। अंडर-17 का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और एपीएस के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम एक गोल से विजयी रही। अंडर-14 के शेष मैच शनिवार को होंगे।
विज्ञापन
मैच संपन्न कराने में जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम दिगारी, आनंद रावत, अर्जुन कुमार, भूपेंद्र चौहान, जीवन खोलिया, इंद्रजीत सामंत, राजा उपाध्याय, निति उप्रेती, तारा खोलिया, सीमा पुनेड़ा, गौरव, शेखर, मोहित आदि ने सहयोग किया।