फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गुपचुप जारी कर दिए 50 लाख के टेंडर

गुपचुप जारी कर दिए 50 लाख के टेंडर

Thu, 10 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गुपचुप जारी कर दिए 50 लाख के टेंडर
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड पेयजल निगम ने दैवी आपदा के तहत स्वीकृत 50 लाख से अधिक के कार्यों के टेंडर गुपचुप करा दिए हैं। मामला उजागर होने के बाद भाजपा इसके विरोध में आ गई है। भाजपा ने अधिकारियों को विशेष ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री से पूरे मामले की शिकायत भी कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लोकेष भड़ ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उत्तराखंड पेयजल निगम की डीडीहाट शाखा में आपदा के तहत 18 कार्यों को स्वीकृति मिली है, लिहाजा इन कार्यों को शासनादेश के तहत किसी भी दैनिक अखबार में प्रकाशित करना अनिवार्य है। आरोप लगाया कि विभाग ने 50 लाख से अधिक के आपदा से स्वीकृत कार्यों को बिना किसी अखबार में प्रकाशन के टेंडर करा दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टेंडर बेचे गए। दोपहर तीन बजे तक टेंडर जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। भड़ का आरोप है कि पूरे मामले में विभाग के अधिकारियों की ठेकेदारों के साथ मिलीभगत है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया की जांच और पारदर्शी तरीके से टेंडर जारी करने की मांग की है। इस मामले में जल निगम के सहायक अभियंता शिवम द्विवेदी का कहना है कि तीन लाख से कम के कार्यों को बिना अखबार में प्रकाशन के टेंडर के माध्यम से कराया जा सकता है। बहरहाल, नियमानुसार प्रक्रिया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed