{"_id":"5b6731614f1c1b0c718b7fb9","slug":"131533489505-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी ग्लेडियर ने विलेज स्टार को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएफसी ग्लेडियर ने विलेज स्टार को 3-0 से हराया
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्व.ठाकुर देव सिंह चंचल सिंह मालदार चल बैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को एएफसी ग्लेडियर और विलेज स्टार की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें एएफसी ग्लेडियर की टीम 3-0 से विजयी रही।
देव सिंह मैदान में हुए मैच में मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद एएफसी ग्लेडियर की टीम की ओर से तीन गोल किए गए, जबकि विलेज स्टार के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं मिला। इस तरह से एएफसी ग्लेडियर की टीम विजेता बनी।
मुख्य निर्णायक यतीश ओझा, सह निर्णायक मोहित बिष्ट, नवीन खत्री थे। इससे पहले मुख्य अतिथि कैप्टन गोपाल सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान राजेंद्र रावत, जितेंद्र महरा, किरन महर, देवेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौहान, राजेंद्र पांडे, दिनेश पांडे, विक्रम सिंह, दुर्गादत्त, गोपाल सिंह धामी, महेश भट्ट मौजूद रहे। सोमवार का मैच कुसौली बी और स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमों के बीच होगा।