{"_id":"5b609e924f1c1bb24b8b6152","slug":"131533058706-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचड़ेत में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचड़ेत में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने चचड़ेत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी और बिजली की समस्याओं को प्राथमिकता से रखा।
अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहन चंद्र पलड़िया, अवर अभियंता महेश सिंह रौतेला, ग्राम विकास अधिकारी शंकर राम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष पुरानी गांव की पेयजल पाइप लाइनों में जंग लग गया है। इस कारण गांव तक पानी नहीं पहुंचता है और उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार आपस में सटे हैं।
इससे दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। उन्होंने कोटेश्वर-चचड़ेत सड़क जल्द बनाने की भी मांग की। अभियंता पलड़िया ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। इस दौरान सरिता खाती, नीमा देवी, नंदी खाती, जोहार सिंह, गणेश चंद्र भट्ट, बसंत बल्लभ पंत, धीरज बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे नोडल अधिकारी
पिथौरागढ़। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिले की सभी 64 न्याय पंचायतों में एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी प्रत्येक माह न्याय पंचायत के गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनने के साथ ही क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। सभी नोडल अधिकारी अगस्त में आपदा प्रभावित क्षेत्र मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला तहसील के 4-4 गांवों का भ्रमण करेंगे। प्रभारी डीएम वंदना ने बताया कि विगत दिनों से हुई भारी बारिश से तीनों तहसील क्षेत्रों में और नुकसान हुआ है। पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही राहत कार्य जारी है। आपदा प्रभावित गांवों में सरकारी परिसंपत्तियों के नुकसान के अतिरिक्त पैदल मार्गों को भी नुकसान हुआ है। इसी के चलते सभी नोडल अधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेंगे। इसके लिए रोस्टर तैयार किया गया है।