फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1250 posts of teachers vacant in inter colleges of the district

Pithoragarh News: जिले के इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के 1250 पद रिक्त

Sat, 05 Jul 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
1250 posts of teachers vacant in inter colleges of the district
पिथौरागढ़। जिले में प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के 1250 पद रिक्त हैं। इसमें 760 प्रवक्ता और 490 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 128 इंटर कॉलेज और 87 हाईस्कूल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक लगभग 18044 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिले में स्वीकृत 1169 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष 409 स्थायी, 507 अस्थायी और 1632 सहायक अध्यापक पदों के सापेक्ष 1142 स्थायी, 161 अस्थायी अध्यापक नियुक्त हैं। जिले में प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन की ओर से अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, इसके बाद भी प्रवक्ताओं के 253 और सहायक अध्यापकों के 329 पद रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को अन्य विषयों की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। शासन स्तर से ही रिक्त पदों पर नियुक्ति संभव है।
विज्ञापन


कोट
शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। इनकी तैनाती शासन स्तर पर ही संभव है। अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर इनकी कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। - हरक राम कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed