फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीएम का लखनपुर-नजंग में छापा

डीएम का लखनपुर-नजंग में छापा

Wed, 11 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीएम का लखनपुर-नजंग में छापा
धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम ने सुदूरवर्ती लखनपुर-नजंग में प्रस्तावित अस्थायी पुल निर्माण स्थल पर छापा मारा। इस दौरान डीएम को निर्माण का 10 फीसदी काम भी पूरा नहीं मिला। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पुल निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भारत-नेपाल की विभाजक महाकाली में लखनपुर और नजंग में दो पैदल पुल प्रस्तावित हैं। इन पुलों पर भारत के सात गांव और नेपाल के दो गांव के बाशिंदे आवाजाही के लिए निर्भर हैं। ग्रामीणों के माइग्रेशन का भी यही मार्ग है। पुल न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद इन पुलों को पिछले दिनों नेपाल सरकार की हरी झंडी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने लोनिवि और सीमा सड़क संगठन को पुल निर्माण के निर्देश दिए थे। लेकिन एक सप्ताह भर बाद भी पुल निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस बीच क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शिकायत की। जबकि कार्यदायी संस्थाओं ने प्रशासन को एक पुल का निर्माण पूरा करने की सूचना दी। इसके बाद डीएम सी रविशंकर ने धरातली सत्यापन के लिए बुधवार को लखनपुर और नजंग का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले लखनपुर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। लखनपुर में पुल निर्माण का काम शुरूआती चरण में ही अटका मिला। इसके बाद डीएम दो किमी पैदल चलकर नजंग पहुंचे। वहां भी 10 फीसदी ही काम हुआ था। डीएम के निरीक्षण में कार्यदायी संस्थाओं का एक पुल तैयार करने का झूठ भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर पुल निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम का कहना है कि डेटलाइन के भीतर निर्माण पूरा न करने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed