फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हरड़िया पुल को खतरा, मलबा हटाने का काम शुरू

हरड़िया पुल को खतरा, मलबा हटाने का काम शुरू

Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
हरड़िया पुल को खतरा, मलबा हटाने का काम शुरू
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी मार्ग पर पड़ने वाले हरड़िया नाले का प्रवाह बुधवार अपरान्ह 5.30 बजे अचानक बढ़ गया। नाले के साथ बहकर आया सारा मलबा हरड़िया पुल (वैली ब्रिज) के नीचे जमा हो गया है। पुल को खतरे की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हरड़िया में यह 30 मीटर लंबा वैली ब्रिज दो साल पहले बनाया गया था। तब तक हरड़िया नाला यातायात के लिए गंभीर बाधा खड़ी कर देता था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि मलबा ज्यादा भरने पर पुल की नींव को खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। ताकि नाले का प्रवाह बना रहे और पुल सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed