फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12 hours after the open ground-Munsyari road

12 घंटे के बाद खुली थल-मुनस्यारी सड़क

Sun, 12 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Sun, 12 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
12 hours after the open ground-Munsyari road
हरड़िया नाले में मलबा आने से बंद पड़ा यातातात - फोटो : अमर उजाला

थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया के पास मलबा आने से 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। शनिवार रात 9 बजे से बंद हुई सड़क रविवार को सुबह 9 बजे खुल पाई।

विज्ञापन


शनिवार रात हुई भारी बारिश के कारण थल मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले के पास मलबा आने से मुनस्यारी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, थल, डीडीहाट जाने वाले वाहन फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क बंद होने से पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरड़िया में बरसात के मौसम में कई वर्षों से यातायात बाधित हो रहा है। हरड़िया नाले में हल्की बारिश में भी मलबा आ जाता है। हरड़िया नाले की समस्या से निजात पाने के लिए पिछले वर्ष वैली ब्रिज लगाया गया था। उससे यातायात संचालन में मदद मिल रही थी। छह महीने पहले लोनिवि वैलीब्रिज को ऊंचा उठाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


15 दिन के भीतर पुल में आवागमन शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन छह महीने बाद भी पुल से आवागमन शुरू नहीं हुआ है।
वैलीब्रिज चालू हो जाता तो नाले में वाहन फंसने की समस्या दूर हो जाती। वैलीब्रिज के काम में देरी को लेकर लोगों में लोनिवि के खिलाफ रोष है। लोगों ने वैलीब्रिज में सुधार कर वाहन संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का मलबा गांव में घुसने से भड़के लोग, प्रदर्शन
थल (पिथौरागढ़)। थल-लेजम मार्ग से लगे गोलगांव के लोगों के लिए बरसात शुरू होते ही मुसीबत खड़ी होने लगी है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकला मलबा गोलगांव में लोगों के छतों और घरों में घुस रहा है। रविवार को प्रभावितों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता नेत्र सिंह पांगती के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि थल-लेजम सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकला मलबा बारिश शुरू होते ही गांव तक पहुंच रहा है। बरसात के पानी के साथ कई लोगों के घरों और छतों में मलबा आ गया है। गांव में खेत मलबे से पट चुके हैं। कहा कि सड़क के नीचे आबादी वाला क्षेत्र है, भारी बारिश में गांव के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोनिवि डीडीहाट से सड़क में नाली निर्माण करने और सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में केजी पंत, रमेश पंत, वंदना पंत, नवीन चंद्र उपाध्याय, मोहन चंद्र उपाध्याय, कृष्ण सिंह कुंवर, दीवार सिंह कुंवर, प्रेम सिंह, हेम चंद्र पंत, ललित मोहन उपाध्याय आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed