Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12-hour ban on heavy vehicles in the city on Diwali

Pithoragarh News: दीपावली पर नगर में भारी वाहनों पर 12 घंटे प्रतिबंध

Thu, 05 Nov 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
12-hour ban on heavy vehicles in the city on Diwali
पिथौरागढ़। धनतेरस और दिवाली पर नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव होगा। आज से नगर में नया ट्रैफिक प्लान लागू होगा। शुक्रवार से आठ नवंबर तक सुबह नौ से रात नौ बजे तक 12 घंटे तक नगर में भारी वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी।
विज्ञापन

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि धनतेरस और दिवाली पर नगर में भीड़भाड़ अधिक होने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। नई व्यवस्था के मुताबिक, विजडम तिराहे से नगर की ओर सुबह नौ बजे से 12 घंटे के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

धारचूला और मुनस्यारी की ओर जाने वाले भारी वाहन विजडम तिराहा, टनकपुर तिराहा, एपीएस मार्ग होते हुए गंतव्य को रवाना होंगे। सिमलगैर बाजार में दो पहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इस बाजार में आने वाले लोगों के लिए देवसिंह मैदान में वाहनों की पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखा बाजार में आने वाले दो पहिया वाहनों को उपलब्धता के आधार पर देवसिंह मैदान में और चौपहिया वाहनों को बहुमंजिला पार्किंग में पार्क करना होगा। ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed