{"_id":"5c5f12d3bdec2213dd6db811","slug":"11549734611-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों ने किया कर्मचारी उत्पीड़न का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों ने किया कर्मचारी उत्पीड़न का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी की कार्रवाई का विरोध किया है।
संघ भवन टकाना में हुई महासंघ की जिला इकाई की बैठक में कहा गया कि अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर अवकाश पर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता। संगठन के पदाधिकारियों ने इंजीनियर एमपीएस डोबाल के प्रदेश संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन 15 फरवरी को प्रस्तावित है। अधिवेशन लोनिवि के विश्राम गृह में होगा।
अधिवेशन में सभी सदस्यों से मौजूद रहने की अपील की गई। महासंघ के जिला सचिव इंजीनियर प्रदीप सिंह नेगी के संचालन में हुई बैठक में इंजीनियर प्रकाश जोशी, संजय वर्मा, योगेश रिखाड़ी, अनिल रावत, मनोज खाती, हेमंत पाठक, सीएम चनकन्याल, केके जोशी, राजीव सैनी, गंभीर चौहान, दिनेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।