फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बगैर कक्षा स्वीकृत हुए बना दिया डिग्री कालेज का टिन शेड

बगैर कक्षा स्वीकृत हुए बना दिया डिग्री कालेज का टिन शेड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
बगैर कक्षा स्वीकृत हुए बना दिया डिग्री कालेज का टिन शेड

विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। प्रदेश में उच्च शिक्षा के भी अजब-गजब हाल हैं। उत्तराखंड बनने के बाद राजनीतिक लाभ लेने के लिए जगह-जगह पर डिग्री कालेज तो खोल दिए लेकिन इनमें सुविधाएं न होने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कनालीछीना में तो मामला उल्टा ही है यहां बगैर कक्षाएं स्वीकृत हुए ही कालेज के लिए टिन शेड तैयार कर दिया। वर्तमान में यह टिन शेड जानवरों का अड्डा बना हुआ है।

वर्ष 2011-12 में तत्कालीन सरकार ने कनालीछीना में डिग्री कालेज के भवन के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए। बाद में कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम ने यहां पहुंच कर कालेज के लिए सिमार (चौकोड़ी) जमीन चयनित की। उसके बाद भवन के लिए विकास खंड कार्यालय से कक्षाएं संचालित करने को टिन शेड निर्माण के लिए टेंडर लगाए गए। खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 लाख रुपये में छह कमरे बना दिए गए हैं। अभी कुछ कार्य अधूरा पड़ा है। ठेकेदार को 840970 रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्य अपूर्ण होने के चलते ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। इधर क्षेत्र के छात्र-छात्राएं लंबे समय से कक्षाएं स्वीकृत करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए पिथौरागढ़ या नारायणनगर जाना पड़ रहा है। इस संबंध में विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed