फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   71 सहकारी समितियों में निर्विरोध हुए चुनाव

71 सहकारी समितियों में निर्विरोध हुए चुनाव

Mon, 23 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
71 सहकारी समितियों में निर्विरोध हुए चुनाव
पिथौरागढ़। जिले की सहकारी समितियों के चुनाव संपन्न हो गए। जिले की 73 में से 71 समितियों में निर्विरोध चुनाव हुए। अधिकांश समितियों में भाजपा का दबदबा रहा। मदकोट में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे।
विज्ञापन


सहकारी समितियों के चुनावों में मुनस्यारी में भाजपा का कब्जा रहा। प्रमोद कुमार अध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। छह बैंक प्रतिनिधि और दो भेषज प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। मल्ला जोहार लैम्पस में भी बीजेपी का कब्जा रहा। अध्यक्ष लवराज रावत, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह के अलावा दह बैंक प्रतिनिधि और दो भेषज प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति में भरत सिंह और बांसबगढ़ में बसंत सिंह अध्यक्ष चुने गए। सहकारी साधन समिति थल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चंद्री राम अध्यक्ष चुने गए। गणाई गंगोली सहकारी समिति में सुरेंद्र रावत अध्यक्ष और बैंक प्रतिनिधि कुंदन डसीला चुने गए। भट्टीगांव सहकारी साधन समिति का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नरेंद्र सिंह रौतेला अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदकोट में कांग्रेस सभी छह सीटों में विजयी रही। अध्यक्ष पान सिंह, उपाध्यक्ष तुलसी देवी, प्रतिनिधि देव सिंह धामी, मंगल, धाम सिंह, गंगा सिंह, हेमा देवी का जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी ने माल्यार्पण किया। जिले की 73 समितियों में से 71 समितियों में निर्विरोध चुनाव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed