{"_id":"5c5f12b9bdec224b6e13a2f1","slug":"101549734585-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय मिलने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय मिलने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्पीड़न का मुआवजा देने और देहरादून पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवक मनोज कुमार का आमरण जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती युवक का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं दिया जाता अनशन जारी रहेगा।
देहरादून पुलिस ने पिछले वर्ष धारचूला निवासी मनोज को एक मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने मनोज को दोषमुक्त करार दे दिया था। बेवजह गिरफ्तारी और हिरासत में मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर कुछ दिन पूर्व मनोज कुमार ने न्याय की देवी कोटगाड़ी मंदिर में अनशन शुरू किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर राजस्व टीम ने उसे बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया था।
जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल में भर्ती मनोज को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। कई दिनों से भोजन नहीं करने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने अनशन में बैठे मनोज की निगरानी के लिए अस्पताल में एक जवान को तैनात किया है।