फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीडीहाट में रामलीला मैदान खोदने से आक्रोश

डीडीहाट में रामलीला मैदान खोदने से आक्रोश

Fri, 13 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में रामलीला मैदान खोदने से आक्रोश
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। हैंडलूम प्रदर्शनी के लिए रामलीला मैदान में गड्ढे बनाने से व्यापारियों और खिलाड़ियों में आक्रोश फैल गया। व्यापार संघ पदाधिकारी और खिलाड़ी मैदान में पहुंचे और उन्होंने विरोध जताते हुए मजदूरों से गड्ढों को भी भरवा दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैदान खेल गतिविधियों और रामलीला मंचन के लिए है। इसमें अन्य गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी लगाने को लेकर शुक्रवार को रामलीला मैदान में मजदूर गड्ढे खोद रहे थे। इससे खिलाड़ी और व्यापारी भड़क गए। उनका कहना था कि पालिका ने लाखों रुपये मैदान पर खर्च किए हैं। इसके बावजूद मैदान में प्रदर्शनी के लिए खुदाई की जा रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह के नेतृत्व में डीडीहाट यूथ सोसायटी, वॉलीबाल एसोसिएशन आदि से जुड़े लोगों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी जीवंती जोशी के समक्ष भी विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासक की ओर से प्रदर्शनी की अनुमति दी गई है। साह ने कहा कि नगर में खिलाड़ियों के खेलने के लिए अन्य मैदान नहीं है, यदि यहां प्रदर्शनी लगाई गई तो खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विरोध जताने वालों में रामलीला कमेटी के ललित भंडारी, गोविंद बल्लभ भट्ट, मनोज साह, बलवंत बोरा, कुंडल सिंह कन्याल, बबलू, महराज अहमद, नईम बख्श, आशीष बिष्ट, सुनील, शिवानी, हिमानी भंडारी, प्रभा, दीक्षा, इंदर चौहान, शैलेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed