फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 buses of Pithoragarh depot are not suitable for running on the mountain

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ डिपो की 10 बसें पहाड़ पर चलने लायक नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
10 buses of Pithoragarh depot are not suitable for running on the mountain
पिथौरागढ़ वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो की 10 बसें पहाड़ पर चलने लायक नहीं हैं इन्हें मैदानी क्षेत्रों में भेजने के साथ ही डिपो को देहरादून निगम से नई मॉडल की बीएस-6 बसों के मिलने का इंतजार है। वर्तमान में डिपो 62 बसों का संचालन कर यात्रियों को सुविधा दे रहा है लेकिन इनमें से भी कुछ बसें कई बार तकनीकी खराबी के कारण रास्ते पर ही रुक जाती हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो 72 बसों का संचालन करता था लेकिन 10 बसों के पहाड़ पर चलने के मानक पूरे होने के बाद उन्हें मैदानी क्षेत्र में भेज दिया गया। वर्तमान में पिथौरागढ़ डिपो गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, बरेली, टनकपुर, हल्द्वानी, धारचूला, झूलाघाट, धरमघर आदि क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन नियमित रूप से कर रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 20 बसों का संचालन रूट के अनुसार किया जाता है। रूटों से लौटने वाली बसों की डिपो के वर्कशॉप में जांच की जाती है। बावजूद इसके डिपो की 62 बसों में से भी कुछ बसें कई बार तकनीकी खराबी के चलते रास्ते पर रुक जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि निगम से नई मॉडल की बीएस-6 बसें मिलने वाली हैं। उसके बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल तक बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed