फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   people are run 100 km for petrol

पेट्रोल के लिए 100 किमी दूर जाते हैं आप?

Mon, 21 Oct 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, बैजरो
अमर उजाला, बैजरो Updated Mon, 21 Oct 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
people are run 100 km for petrol

पेट्रोल खरीदने के लिए आप कितना दूर जाते हैं, 4 किमी 5 किमी दूर या ज्यादा से जयादा 10 किमी के दायरे में अपना टैंक भरवा लाते हैं, लेकिन उत्तराखंड में एक जगह ऐसी भी है जहां लोगों को पेट्रोल भरवाने के लिए ही 100 किमी दूर जाना पड़ता है।

विज्ञापन


इस क्षेत्र के लोगों के लिए तेल की कीमतों से ज्यादा तेल तक पहुंचना भारी पड़ता है। पेट्रोल भरवाने के लिए ही बाइक में औसतन 3 लीटर तेल मौजूद रहना चाहिए, जबकि कार में पेट्रोल की मात्रा कहीं ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


पढें, बनने जा रहा है ऐसा जू, जो पहले देखा ना सुना!
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चलाना किसी मुसीबत से कम नहीं
विकास खंड बीरोखाल और उसके आस-पास के क्षेत्र के लोगों के लिए वाहन चलाना किसी मुसीबत से कम नहीं होता। हाल यह है कि क्षेत्र में वाहनों में पेट्रोल भरने के लिए कहीं कोई सुविधा नहीं है।

पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों को या तो रामनगर जाना पड़ता है या फिर कोटद्वार। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र में पेट्रोल पंप नहीं है, पेट्रोल पंप तो है, लेकिन उसमें सिर्फ डीजल ही मिलता है।

पढें, मोदी पर 'ट्रस्ट', बाकी सब भ्रष्टः उमा भारती

तेल की किल्लत
क्षेत्र में सैकड़ों वाहन चलते हैं। जिसमें अधिकांश पेट्रोल से चलने वाले हैं। लेकिन लोगों को अपने वाहनों के लिए पेट्रोल जुटाने में तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

रोज मर्रा की तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहनों का प्रयोग जरूरी हो जाता है, लेकिन तेल की किल्लत लोगों के सिर का दर्द बनती जा रही है।

पेट्रोल भरवाने के लिए 100 से 150 किलोमीटर
दूर
हाल यह कि लोगों को पेट्रोल भरवाने के लिए 100 से 150 किलोमीटर दूर रामनगर या फिर कोटद्वार जाना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बेहद जरूरी होने पर ही वाहन चलाते हैं।


पढें, नक्कालों ने बिगाड़ दी HMT की 'टाइमिंग'!

बता दें कि करीब 10 साल पहले बीरोंखाल और स्यूंसी बाजार के बीच में एक पेट्रोल पंप खुला था। लेकिन उससे सभी लोगों को राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि उक्त पेट्रोल पंप में आज भी सिर्फ डीजल ही मिलता है।

ब्लैक में 120 रुपये लीटर

पेट्रोल पंप नहीं होने के चलते कुछ लोग ब्लैक में भी पेट्रोल बेचते हैं। उक्त लोग एक लीटर पेट्रोल के लिए 120 रुपये तक वसूल रहे हैं। हाल यह है कि बावजूद इसके उनके पेट्रोल में मिलावट की आशंका रहती है, लेकिन कई बार लोगों को मजबूरी में ब्लैक में ही पेट्रोल खरीदना पड़ता है।

पढें, तीर्थ पुरोहित नहीं है मुआवजे के 'हकदार'

इन क्षत्रों में है दिक्कत

न सिर्फ बीरोंखाल बल्कि थलीसैंण, पोखड़ा, एकेश्वर, चौबट्टाखाल ब्लाकों में भी पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं है। वहीं, धुमाकोट में पेटी डीलर हैं, लेकिन उनके पास सीमित मात्रा में ही पेट्रोल रहता है।

लोगों का कहना
पेट्रोल पंप नहीं होने से हम अधिक दामों में मिलावटी पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं। जिससे वाहन जल्दी-जल्दी खराब हो रहे हैं।
- जशवंत सिंह

लोगों की लंबे समय से पेट्रोल पंप में डीजल के साथ पेट्रोल की सप्लाई कराने की मांग रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- प्रकाश सिंह

पेट्रोल खरीदने के लिए रामनगर या कोटद्वार जाना पड़ता है। इतनी दूर जाने से बचने के लिए लोग ब्लैक में ही पेट्रोल खरीदते हैं।
- धीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed