फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Young Star and Team A of Srinagar Cricket Academy won the matches

Pauri News: यंग स्टार और श्रीनगर क्रिकेट अकादमी की टीम-ए ने जीते मैच

Sun, 22 Dec 2024 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Young Star and Team A of Srinagar Cricket Academy won the matches

विज्ञापन




श्रीनगर। रामलीला मैदान श्रीनगर में जिला स्तरीय टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को हुए मुकाबलों में यंग स्टार और श्रीनगर क्रिकेट अकादमी की टीम-ए ने अपने मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मल्ल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता का पहला मैच यंग स्टार श्रीनगर और लोकी-11 पौड़ी के मध्य खेला गया, जिसमें लोकी-11 ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 81 रन का लक्ष्य यंग स्टार को दिया। टीम के लिए सुजल ने 27 और ऋषभ ने 15 रन बनाए। यंग स्टार के लिए पवन प्रकाश ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार की टीम ने मैच की अंतिम गेंद में एक विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए बल्लेबाज प्रशांत ने 20 और सिद्धार्थ ने 21 रन बनाए। दूसरा मैच श्रीनगर क्रिकेट अकादमी की टीम-ए और टीम-बी के मध्य खेला गया, जिसमें टीम ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 76 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कृतिका बड़थ्वाल ने 15 और अपूर्व खंडूरी ने 20 रन बनाए। गेंदबाज कार्तिक डोबाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम-ए ने मैच में अंतिम गेंद में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी के सदस्य संदीप डुकलान, खेल अधिकारी पौड़ी अतुल उनियाल, कोच श्रीनगर मनीष बडोनी, दीपक भंडारी, रोहित भट्ट आदि ने प्रतियोगिता में सहयोग दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कृपाल सिंह पटवाल, आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, हिमांशु, आशीष उनियाल, फुटबॉल कोच अंजलि गोस्वामी, एथलीट कोच विकास शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed