फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Writer Dharmanand Uniyal remembered

साहित्यकार धर्मानंद उनियाल को किया याद

Wed, 12 Aug 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Writer Dharmanand Uniyal remembered
हिमालय साहित्य कला परिषद की ओर से पत्रकार एवं साहित्यकार स्व. धर्मानंद उनियाल को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर उनके साहित्य पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा उनियाल एक सफल पत्रकार के साथ ही कुशल साहित्यकार भी थे। आज भी पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदानों को याद किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम में स्व. उनियाल की ओर से रचित हिंदी एवं लोक साहित्य पर विचार विमर्श कर चर्चा की गई। इस अवसर पर साहित्यकार नीरज नैथानी ने अपनी माता स्व. कौशल्या देवी की पुण्य स्मृति में संस्था को एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की, जिसके ब्याज से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में अध्ययनरत छात्रा को परिषदीय परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर संस्था की मुख्य ट्रस्टी प्रो. उमा मैठाणी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा नंद मैठाणी, दिनेश उनियाल, माधुरी नैथानी, देवेंद्र उनियाल, हेमचंद्र ममगांई, वीरेंद्र रतूड़ी, जय कृष्ण पैन्यूली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed