{"_id":"6ab7c78fbaf77fbc7d0a3b3b","slug":"98-of-the-work-on-the-9-km-long-rail-tunnel-from-giti-to-dungripanth-has-been-completed-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126772-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीआईटीआई से डुंगरीपंथ तक नौ किमी. लंबी रेल सुरंग का 98 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीआईटीआई से डुंगरीपंथ तक नौ किमी. लंबी रेल सुरंग का 98 फीसदी काम पूरा
Sat, 26 Sep 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत श्रीनगर से डुंगरीपंथ के बीच बन रही करीब नौ किलोमीटर लंबी रेल सुरंग का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में सुरंग के अंदर लाइनिंग और विद्युत संबंधी कार्य चल रहे हैं। निर्माणदायी कंपनी ऋत्विक की ओर से जनवरी तक सुरंग का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेल विकास निगम लिमिटेड की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पैकेज-6 के परियोजना निदेशक पीयूष पंत ने बताया कि श्रीनगर-डुंगरीपंथ रेल सुरंग का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य में लाइनिंग और विद्युत संबंधी कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जनवरी तक सुरंग का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
निर्माण पूरा होने पर जीआईटीआई मैदान की होगी वापसी
वर्ष 2019-20 में रेल परियोजना के निर्माण कार्यों के लिए जीआईटीआइ मैदान को रेलवे ने अधिग्रहीत किया था। अब सुरंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने से मैदान के दोबारा खेल विभाग को लौटाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। रेल निर्माण कार्यों में उपयोग होने के कारण पिछले कई वर्षों से यहां खेल गतिविधियां प्रभावित हैं। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जीआईटीआई मैदान वापस मिलने पर खिलाड़ियों को फिर से अभ्यास के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मैदान उपलब्ध हो सकेगा।