{"_id":"6ab7c7b533ae7f347b0c6744","slug":"hormonal-analyzer-machine-proves-to-be-a-boon-for-patients-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126775-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मरीजों के लिए वरदान बनी हार्मोनल एनालाइजर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मरीजों के लिए वरदान बनी हार्मोनल एनालाइजर मशीन
Sat, 26 Sep 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त उपजिला अस्पताल में हार्मोनल एनालाइजर मशीन शुरू होने से मरीजों को जटिल रक्त जांचों के लिए निजी लैब के चक्कर लगाने से राहत मिली है। जुलाई से शुरू हुई इस सुविधा के तहत अब तक 750 से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। खास बात यह है कि अस्पताल में जांच की दर निजी केंद्रों की तुलना में आधे से भी कम है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि सरकार द्वारा अनुबंधित लैब में भी इन जांचों की सुविधा उपलब्ध है लेकिन रिपोर्ट मिलने में एक से दो दिन लग जाते थे। ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा अस्पताल आना पड़ता था। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च बढ़ जाता था। अस्पताल में मशीन लगने के बाद अब अधिकांश जांचों की रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने बताया कि मशीन से विटामिन डी, विटामिन बी-12, संपूर्ण थायराइड प्रोफाइल, प्रोलैक्टिन, एस्ट्राडियोल, एएमएच और एलएच समेत कई महत्वपूर्ण हार्मोनल जांचें की जा रही हैं। अस्पताल में विटामिन बी-12 की जांच 408 रुपये और विटामिन डी की जांच 680 रुपये में हो रही है, जबकि निजी लैब में इनके लिए क्रमश: करीब 1200 और 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। इससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।