{"_id":"6ab7c8d8a7a30719aa09f529","slug":"saniya-naman-priyansha-and-nisha-emerged-victorious-in-the-competitions-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126789-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रतियोगिताओं में सानिया, नमन, प्रियांशा और निशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रतियोगिताओं में सानिया, नमन, प्रियांशा और निशा ने मारी बाजी
Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में आयोजित सेवा संकल्प महोत्सव एवं फार्मेसी वीक के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में सिविल तृतीय वर्ष की सानिया नेगी, ड्राइंग में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के नमन दत्त, पोस्टर में सिविल तृतीय वर्ष की प्रियांशा रावत तथा साइटून प्रतियोगिता में फार्मेसी प्रथम वर्ष की निशा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता और नवाचार का प्रदर्शन किया। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा ने प्रथम, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) ने द्वितीय तथा आईटी शाखा के दो प्रोजेक्ट्स ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत 2047 एवं विकसित उत्तराखंड 2047 था।
मुख्य अतिथि श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर लखपत भंडारी, सीमा भंडारी, डॉ. भारती, अनिल शाह आदि मौजूद रहे। संवाद