फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Scrutiny of nomination papers completed; one rejected.

Pauri News: नामांकन पत्रों की हुई जांच, एक निरस्त

Sat, 26 Sep 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 26 Sep 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of nomination papers completed; one rejected.
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में छात्र संघ चुनाव के तहत नामांकन प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने बताया कि जांच के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह और आर्यनदीप, सचिव पद के लिए सुखदेव, सहसचिव के लिए साक्षी, कोषाध्यक्ष के लिए आंचल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सुमित सिंह के नामांकन वैध पाए गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिवांशु ध्यानी का नामांकन आयु अर्हता पूरी न होने के कारण जांच समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया है। इस अवसर पर नामांकन प्रपत्र जांच समिति की संयोजक प्रो. इन्द्रा जुगरान के साथ समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. लीना पुण्डीर, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. शीतल वालिया, डॉ. संजीव कुमार और महेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed