फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman gives birth to newborn in 108 ambulance

Pauri News: महिला ने 108 एंबुलेंस में दिया नवजात को जन्म

Fri, 07 Feb 2025 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to newborn in 108 ambulance

विज्ञापन




पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के एक गांव से जिला अस्पताल आते समय एक महिला ने नवजात को 108 एंबुलेंस में ही जन्म दे दिया। चिकित्सकों ने जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है। हालांकि दोनों को जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बताया कि महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है।

बताया जा रहा है कि पाबौ ब्लॉक के बुडनी गांव निवासी प्रसूता राखी देवी (26) को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने प्रसव पीड़ा बढ़ते देख 108 एंबुलेंस को संपर्क कर गांव बुलाया। वाहन प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल पौड़ी आ रहा था, इसी बीच महिला की प्रसव पीढ़ा बढ़ गई। ईएमटी (इमर्जेंसी मेडिकल तकनीशियन) मनीष नेगी ने एंबुलेंस रोककर सामान्य प्रसव का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। इस कार्य में वाहन चालक रविंद्र नेगी ने भी ईएमटी को पूरा सहयोग दिया। ईएमटी ने जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया। वहीं जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. रमेश कुंवर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन




इस साल 108 में हो चुके हैं तीन सुरक्षित प्रसव



108 एंबुलेंस सेवा में अभी तक तीन सुरक्षित प्रसव हो चुके हैं। जिला समंवयक शुभम चौहान ने बताया कि प्रसूता राखी देवी का यह तीसर बच्चा है। इससे पूर्व 17 जनवरी को एकेश्वर ब्लाक के नौगांव की सुनीता देवी व 18 जनवरी को यमकेश्वर के पिलगढ़ी गांव की मालती देवी का 108 एंबुलेंस में ही सामान्य व सुरक्षित प्रसव हुआ। कहा कि 108 सेवा दूरस्थ क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों के बीच लोगों के लिए जीवनदायनी सेवा बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed