{"_id":"5e8b673a8ebc3e769e488178","slug":"weather-shrinagar-news-jmu2074357127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बारिश के आसार
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 7 और 9 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच सोमवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भी मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री गिरकर 28.9 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 7.0, बनिहाल में 7.6, कटड़ा में 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
किसानों, युवाओं और श्रमिकों के लिए वित्तीय पैकेज दे सरकार
जम्मू। नेकां के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सडोत्रा ने कोविड 19 के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के लोगों के सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता रहे। इसके साथ वस्तुओं के दाम नियंत्रण में रहें। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और श्रमिकों के लिए सरकार वित्तीय पैकेज घोषित करे। सरकार आगामी तीन माह का निशुल्क राशन उपलब्ध करवाए। आम आदमी की तकलीफों के साथ उनकी आर्थिक जरूरतों को समझा जाए। उन्होंने इस लड़ाई में फ्रंट लाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों, सिविल प्रशासन और पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
---------------
4जी इंटरनेट बहाल करने की मांग
जम्मू। पूर्व विधायक अशोक कुमार ने सरकार से जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट मोबाइल सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 4जी इंटरनेट न होने से विद्यार्थियों के अलावा अन्य वर्ग के लोगों को प्रभावित होना पड़ रहा है। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा इमरजेंसी ड्यूटी दे रहे स्टाफ के लिए भी तेज इंटरनेट की जरूरत है। 4जी इंटरनेट सेवा न होने से व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।